मुझे अपना कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 13:49

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाना चाहिए :-

बीन्स

बीन्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। बीन्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके साथ ही बीन्स को डाइजेस्ट करने में भी अधिक समय लगता है। बीन्स खाने के बाद आपका लंबे समय तक पेट भरा रहता है, इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही बीन्स कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद (foods to eat in cholesterol) कर सकता है। आप बीन्स की सब्जी आदि बना सकते हैं।

नट्स

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप नट्स भी खा सकते हैं। बादाम, अखरोट और मूंगफली हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। नट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप रोजाना 2 नट्स खा सकते हैं। इसके साथ ही नट्स संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।

फैटी फिश

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप फैटी फिश भी खा सकते हैं। फैटी फिश एलडीएल को कम करने में सहायक हो सकते हैं। फैटी फिश में बूस्टिंग सैचुरेटेड फैट और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आप फैटी फिश का सेवन सप्ताह में 2-3 बार कर सकते हैं। फैटी फिश असामान्य हृदय गति को भी सही करने में सहायक हो सकता है।

सोया प्रोडक्ट्स

सोया प्रोडक्ट्स कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आप टोफू, सोया मिल्क आदि का सेवन कर सकते हैं। इन फूड्स में कोलेस्ट्रॉल कम करने के पावरफुल गुण पाए जाते हैं। प्रतिदिन 25 ग्राम सोया प्रोटीन लेने से 5 से 6 प्रतिशत कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

कूकिंग ऑयल

हेल्दी कूकिंग ऑयल भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए कैनोला, सूरजमुखी, कुसुम या अन्य कूकिंग ऑयल का उपयोग कर सकते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले फूड्स

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आर्टरीज में प्लाक जमा हो जाते हैं, जो हार्ट अटैक का भी कारण बन सकते हैं. प्लाक वाली जगह पर ब्लड क्लॉट भी बन सकता है, जिससे कोरोनरी आर्टरीज में ब्लड सर्कुलेशन में बाधा आने लगती है. यदि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया तो आप डाइट में फलियां शामिल करें. इनमें हानिकारक कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले तत्व मौजूद होते हैं. यह एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करते हैं.

यदि आप एवोकाडो नहीं खाते, तो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए इस फल का सेवन (Low cholesterol Diet) जरूर करें. यह फल हार्ट डिजीज के खतरे को भी कम करता है. एवोकाडो में फाइटोस्टेरोल्स मौजूद होता है, जो शरीर में कुल और एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है. इस फल के साथ ही आप सेब, अंगूर जैसे खट्टे फलों का भी सेवन कर सकते हैं. खट्टे फलों में मौजूद पेक्टिन घुलनशील फाइबर है.

कुछ बीज, नट्स में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, फाइटोकेमिकल्स तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं. आप डाइट में अखरोट, सूरजमुखी के बीज, बादाम, सरसों के बीज शामिल कर सकते हैं.

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए साबुत आनाज खाएं. ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कम कर सकते हैं. कई तरह के अनाज खाने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है. जौ, दलिया, ओट्स आदि डाइट में शामिल करें.

लहसुन में मौजूद एंटी-हाइपरलिपिडेमिया प्रॉपर्टी बैड और टोटल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है. इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियां, बेरीज, हर तरह के फलों का सेवन करें. हाई फैटी फूड्स, हाई कैलोरी युक्त चीजों का सेवन कम करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info